spot_img

Faridabad : तीन दिन बाद मिला नहर में कूदी छात्रा का शव

फरीदाबाद : (Faridabad) बल्लभगढ़ स्थित प्रहलादपुर में नौवीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कहा कि लडक़ी पढ़ाई में कमजोर होने के कारण परेशान थी। तीन दिन बाद रविवार को आगरा नहर में लडक़ी का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पिता धर्मदास ने बताया कि लडक़ी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वह पढ़ाई में कमजोर होने के कारण परेशान रहती थी। परिवार उसे समझाता था कि मेहनत करने से सब ठीक हो जाएगा। परिवार एक शादी से लौटा था और सभी रात को साथ सोए थे। सुबह लडक़ी ने रोज की तरह गाय को चारा खिलाया। इसके बाद वह अचानक घर से निकल गई। बड़ी बहन की जेठानी ने उसे जाते देखा और पूछा भी, लेकिन उसने कुछ देर में लौटने की बात कही। जब वह वापस नहीं आई तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। 3 दिन बाद आगरा नहर से उसका शव बरामद हुआ। शव को बादशाह खान सिविल अस्पताल में रखा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच अधिकारी रिजवान के अनुसार, मृतका के पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई को लेकर डिप्रेशन में थी। इसी कारण उसने आत्महत्या कर ली।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में मेहुल टेलिकॉम की शानदार शुरुआत, मुनाफे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) टेलिकॉम सेक्टर में काम करने वाली कंपनी मेहुल टेलिकॉम लिमिटेड (Mehul Telecom Limited) के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट...

Explore our articles