spot_img

Mumbai : कल्याण में अज्ञात महिला ने 17वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

मुंबई : (Mumbai) मुंबई से सटे कल्याण शहर के खड़कपाड़ा इलाके में स्थित योगीधाम सोसाइटी की बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से बीती रात एक 35 वर्षीय महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन की टीम (team of Khadakpada police station) मौके पर पहुंची और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

योगीधाम सोसाइटी महासंघ के अध्यक्ष नितिन जाधव (Yogidham Society Mahasangh President Nitin Jadhav) ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि कल शाम उन्हें एक अज्ञात महिला के सोसाइटी में प्रवेश करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जब मैं बिल्डिंग के पास पहुंचा तो मैंने एक महिला को 17वीं मंजिल से कूदते देखा। बाद में जब मैंने पूछताछ की तो पता चला कि वह एक अज्ञात महिला थी। वह बाहर से आई थी। पता चला है कि वह यहां की निवासी नहीं है। अब तक की छानबीन में पता चला कि यह महिला बाहर से इस परिसर में आई थी। वह चुपचाप लिफ्ट से 17वीं मंजिल पर जाती हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद उसने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles