spot_img

Kiev : रुस की विक्ट्री परेड में शामिल होने वाले मेहमानों को हो सकता है खतराः जेलेंस्की

कीव : (Kiev) रूस में नौ मई को होने जा रही 80वीं विक्ट्री परेड मेंं शामिल होने वाले मेहमानों के लिए जान का खतरा हो सकता है। इस तरह की धमकी यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Vladimir Zelensky) ने दी है। उन्होंन रूस द्वारा तीन दिवसीय सीज फायर के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया है।

आरबीसी न्यूज पोर्टल के मुताबिक जेलेंस्की ने साफ तौर पर चेतावनी भी दी है कि रूस की विक्ट्री परेड (Russia’s Victory Parade) में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा की गारंटी नहीं हैं। विक्ट्री परेड के दौरान यदि कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी। पुतिन द्वारा नाजी जर्मनी के ऊपर जीत के उपलक्ष में तीन दिन का युद्ध विराम का प्रस्ताव देना एक मजाक भर है। यह प्रस्ताव रूस द्वारा एक धोखा देने के सिवाय कुछ भी नहीं हैं।गौरतलब है कि दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर अपने जीत के 80 साल पूरे होने पर रूस द्वारा विक्ट्री परेड का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य कार्यक्रम मास्को रेड स्क्वायर पर होगा। इस आयोजन को देखते हुए रूस द्वारा तीन दिन के सीज फायर का प्रस्ताव बीते दिन दिया गया था। उधर इस परेड में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्यौता मिला है, लेकिन वह इस कायर्क्रम में शामिल नहीं होंगे। उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जाने की बात आई थी, लेकिन वह भी इसमें भाग नहीं लेंगे।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles