spot_img

Mumbai : भायखला में बेकरी में लगी आग, 4 घायल

मुंबई : (Mumbai) दक्षिण मुंबई के भायखला में सोमवार शाम करीब साढ़े पांच एक बेकरी में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 4 लोग झुलस गए। उन्हें नजदीकी मसिना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में जयेश परब (46), जुबेर सिद्दीकी (25), जावेद मोहम्मद (23) औऱ शहरियार (36) घायल हुए हैं. मसिना अस्पताल के उनकी हालत स्थिर बताई है। भायखला पूर्व के सेठ मोतीशाह लेन स्थित सुपर बेकरी में आग लगी थी। आग बेकरी तक ही सीमित थी। सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में घायल हुए 4 लोगों को उपचार के लिए मसिना अस्पताल पहुंचाया गया।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles