spot_img

Haridwar : नामी होटल मालिक ने भेल कर्मचारी से ठगे 95 लाख रुपए

हरिद्वार : (Haridwar) शहर के नामी होटल स्वामी ने बीएचईएल(भेल) से रिटायर हुए कर्मचारी से भूखंड बेचने के नाम पर 95 लाख की रकम ठग ली। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए भेल से रिटायर कर्मचारी अशोक कुमार सिंघल निवासी शिवालिक नगर ने बताया कि उनकी जान पहचान देवपुरा चौक के पास बने होटल हिमगिरी के स्वामी नरेंद्र चौधरी से चली आती थी।आरोप है कि वर्ष 2018 में नरेंद्र चौधरी ने 70 लाख रुपये की आवश्यकता बताते हुए अपना एक भूखंड बेचने की बात कही थी। भरोसा दिलाया था कि दो वर्ष के अंदर रकम न लौटाने पर भूखंड उनके नाम कर कर दिया जाएगा।

बकायदा इस बाबत एक रसीद भी लिखकर दी थी। उसके बाद स्टोन क्रेशर खरीदने के नाम पर भी 25 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि वक्त गुजरने के बाद न उनकी रकम वापस लौटाई, न ही भूखंड उनके नाम किया। रकम के एवज में दिए गए चेक भी बैंक ने अमान्य करार कर दिए। इस संबंध में जब नरेंद्र चौधरी से संपर्क किया, तब उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। रकम वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी गई कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि होटल स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

Explore our articles