spot_img

Mumbai : मुंबई पुलिस ने अल्पकालिक वीज़ा पर आए 17 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा

मुंबई : (Mumbai) पहलगाम में आतंकी हमले (terrorist attack in Pahalgam) के बाद महाराष्ट्र में पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। मुंबई पुलिस ने राज्य में अल्पकालिक वीज़ा पर रह रहे 17 पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित कर दिया है।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 17 पाकिस्तानी नागरिक पर्यटक और मेडिकल वीज़ा पर यहां आये थे। इन सभी काे 26 और 27 अप्रैल को उचित प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद वापस भेज दिया गया है। जो लोग चिकित्सा उपचार करवा रहे थे, उन्हें 29 अप्रैल तक का समय दिया गया ताकि वे अपनी निकासी औपचारिकताएं पूरी कर सकें। अधिकारी ने बताया कि करीब 260 पाकिस्तानी नागरिक, जिनके पास भारतीय नागरिकों से विवाह या पाकिस्तानी नागरिकों से विवाह करने वाली लेकिन तलाकशुदा या विधवा होने के बाद भारत लौटने जैसी विभिन्न शर्तों के तहत दीर्घकालिक वीजा है, इसलिए वे शहर में ही रहेंगे।

इसी तरह ठाणे पुलिस आयुक्तालय (Thane Police Commissionerate) ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों से अल्पकालिक वीजा पर रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। उल्हासनगर, विलवाड़ी, अंबरनाथ और बदलापुर को कवर करने वाली जोन 4 की टीम ने पाया कि 17 पाकिस्तानी नागरिक अल्पकालिक वीजा पर उल्हासनगर में रह रहे हैं। प्रशासन ने उन्हें 28 अप्रैल, 2025 तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इसी तरह नवी मुंबई पुलिस ने 200 पाकिस्तानी नागरिकों के दस्तावेजों की जांच शुरू की है और 25 अप्रैल को अल्पकालिक आगंतुक वीजा पर आए तीन लोगों को वापस भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में नवी मुंबई में 229 पाकिस्तानी नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर हैं या इसके लिए मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने कहा, “इसके लिए स्पष्ट मानदंड हैं।” “जिनके पास स्वीकृत दीर्घकालिक वीजा हैं, उन्हें रहने की अनुमति दी जा रही है, जबकि कुछ आवेदन अभी भी विचाराधीन हैं। इनमें से छह को छोडक़र बाकी सभी हिंदू हैं और उन छह में से भी चार भारतीयों से विवाहित हैं और बहुत बूढ़े हैं।” डीसीपी (एसपी) रश्मि नांदेडक़र ने कहा, “जिन तीन व्यक्तियों को वापस लौटने के लिए कहा गया था, वे व्यक्तिगत कारणों से आए थे और आगंतुक वीजा पर थे।” “चूंकि केंद्र के निर्देश में अल्पकालिक वीजा रखने वालों को वापस लौटने का आदेश दिया गया है, इसलिए उन्हें एक्जिट परमिट दिया गया और उन्हें तदनुसार वापस भेज दिया गया।

गृह विभाग के आंकड़ों के अनुसार 107 पाकिस्तानी नागरिकों का पता नहीं चल पाया है या वे भूमिगत हो गए हैं। आंकड़ों के अनुसार राज्य के विभिन्न हिस्सों (मुंबई को छोडक़र) में 5,023 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से 2,740 दीर्घकालिक वीजा पर और 2,088 वीजा एक्सटेंशन के साथ रह रहे हैं। चौंतीस ने समय सीमा से अधिक समय तक रहने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे हैं, जबकि तीन जेल में हैं। 55 पाकिस्तानी वैध वीजा के साथ रह रहे हैं। नागपुर में सबसे ज़्यादा (2,458) पाकिस्तानी नागरिक हैं, उसके बाद ठाणे शहर (1,106), जलगांव (393), पिंपरी चिंचवाड़ (290) और नवी मुंबई (239) हैं। लंबी अवधि के वीज़ा पर ज़्यादातर पाकिस्तानी सिंधी हैं जो पाकिस्तान से पलायन कर आए हैं।

गृह विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अल्पकालिक वीज़ा पर रहने वालों को रविवार तक जाने को कहा गया है और मेडिकल वीज़ा पर रहने वालों को मंगलवार तक बाहर निकलना होगा। लंबी अवधि के वीज़ा वाले सिंधियों को बाहर निकलने की ज़रूरत नहीं है।

Mumbai : मीरा रोड में 23 लाख 30 हजार रुपये की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुंबई से सटे मीरा-भायंदर शहर (Mira-Bhayandar—a city adjacent to Mumbai, Maharashtra) में पुलिस ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग...

Explore our articles