spot_img

Mumbai : भंडारा जिले में कार-ट्रक की भिड़ंत में चार की मौत, एक घायल

मुंबई : (Mumbai) भंडारा जिले में मुंबई-कोलकाता हाईवे (Mumbai-Kolkata highway) पर बेला के पास रविवार की रात ट्रक और कार के बीच भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में कार चालक घायल हुआ है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना की छानबीन भंडारा पुलिस कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार को रात में बोलेरो कार नागपुर की ओर जा रही थी। उसमें पांच लोग सवार थे। जब कार बेला गांव के पास होटल साईं प्रसाद में खाना खाने के लिए राजमार्ग से मुड़ रहे थे, उसी समय नागपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सफर कर रहे चार लोगों की मौत हो गई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर भंडारा पुलिस और गाडेगांव हाईवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की टीम ने मौके पर का शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान शिलेन्द्र देखेंगे, शैलेश गोकुलपुरे, विनोद बिनेवार और अशोक धरवाल के रुप में की गई है, जबकि घायल कार चालक अविनाश नागतोड़े का इलाज जारी है।

Islamabad : बलोचिस्तान में बीएलएफ का पाकिस्तान के सैन्य काफिले पर हमला, दो अधिकारी मारे गए

इस्लामाबाद : (Islamabad) देश के बलोचिस्तान प्रांत में आजादी समर्थक विद्रोह संगठन बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (Balochistan Liberation) (बीएलएफ) के हमले में पाकिस्तान के दो...

Explore our articles