spot_img

New Delhi : जेईई मेन परीक्षा में 24 छात्रों ने किया टॉप07 छात्र राजस्थान के टॉपर्स में शामिल02 टॉपर दिल्ली और तीन उत्तर प्रदेश से

नई दिल्ली : (New Delhi) इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन) 2025 के दूसरे संस्करण के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शनिवार को यह परिणाम जारी किया, जिसमें 24 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है।

राजस्थान से सबसे ज्यादा टॉपर
NTA के अनुसार, सात टॉपर राजस्थान से हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना से तीन-तीन, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और गुजरात से दो-दो, जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से एक-एक छात्र टॉपरों की सूची में शामिल हैं।

टॉपरों में दो छात्राएं, विविध श्रेणियों से प्रतिनिधित्व
इन 24 टॉप स्कोरर्स में दो छात्राएं शामिल हैं। वर्गवार बात करें तो 21 छात्र सामान्य वर्ग, जबकि एक-एक छात्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।

परीक्षा में 9.92 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा
जेईई मेन परीक्षा में इस बार कुल 9.92 लाख छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और 531 परीक्षा केंद्रों पर हुई, जिनमें 15 केंद्र विदेशों में थे। परीक्षा में 110 गड़बड़ी के मामले सामने आए हैं। इन मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जेईई एडवांस्ड के लिए चयन प्रक्रिया शुरू
एनटीए ने बताया कि पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजों के आधार पर छात्रों का चयन जेईई एडवांस्ड के लिए किया जाएगा। इसके जरिए देश के 23 प्रतिष्ठित IITs में प्रवेश का रास्ता खुलेगा।

New Delhi : सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च हुआ अंबा ऑटो सेल्स का आईपीओ

5 मई को हो सकती है लिस्टिंगनई दिल्ली : (New Delhi) ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनी अंबा ऑटो सेल्स एंड सर्विसेज लिमिटेड (Amba Auto Sales...

Explore our articles