spot_img

Kota : राजस्थान में कार ने रौंदी बाइक, एक ही परिवार के चार की मौत

मृतकों में पति-पत्नी व आठ माह का बेटा शामिल, इटावा-धनवा रोड पर सुबह हुआ हादसा
काेटा : (Kota)
सुल्तानपुर इलाके के इटावा-धनावा रोड पर मंगलवार सुबह कार ने बाइक को रौंद दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार व बाइक सड़क से पांच फीट दूर जाकर गड्‌ढे में गिर गईं। मृतकों में पति-पत्नी, आठ महीने का बेटा और साले की बेटी शामिल है।

डीएसपी राजेश ढाका (DSP Rajesh Dhaka) ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं आठ महीने की बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई।

हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। कार इटावा (कोटा) से सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। कार में चार लोग सवार थे। बाइक पर भी चार लोग सवार थे। एक परिवार जिसमें पति-पत्नी, आठ महीने का बेटा और साले की बेटी बाइक पर सवार होकर सुल्तानपुर से इटावा की तरफ जा रहे थे। मोरपा चौराहे से इटावा रोड पर नोताडा नाले के पास कार ने बाइक को रौंद दिया।

बाइक पर भोरां निवासी बीरा उर्फ लियाकत (29) उसकी पत्नी सितारा (27) व आठ माह का बच्चा लईक और बीरा के साले की बेटी जोया (17) सवार थे।

सूचना के बाद एम्बुलेंस ड्राइवर कमलेश जाट, तबरु हुसैन मौके पर पहुंचे। सभी को सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। बीरा उर्फ लियाकत सिमलिया वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंचे। शवों की पहचान की। एक साथ चार शवों को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

New Delhi : बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में ईडी ने अनिल अंबानी को 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्‍ली : (New Delhi) प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ED) ने अनिल अंबानी को बैंक फ्रॉड (Anil Ambani in a bank fraud case) से...

Explore our articles