spot_img

Mumbai : कुणाल कामरा के शो पर हमला करने वाले 12 शिवसेना कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

मुंबई : (Mumbai) खार स्थित एक होटल में तोड़फोड़ करने वाले 12 शिवसेना कार्यकर्ताओं को बांद्रा मजिस्ट्रेट ने सोमवार को 15-15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। इन सभी को आज सुबह खार पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार कॉमेडियन कुणाल कामरा ने रविवार को इसी होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर व्यंगात्मक टिप्पणी करते हुए एक पैरोडी गीत गाया था। बाद में इस गीत को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने होटल में बने हैबिटेट स्टूडियो पर हमला बोल दिया था। इसके बाद यहां जमकर तोड़ फोड़ की गई थी। इस घटना की शिकायत खार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने आज सुबह ही 12 शिवसेना कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन सभी शिवसेना कार्यकर्ताओं को मेडिकल करवा कर बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। इस मामले की छानबीन खार पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

New Delhi : टीएमसी की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

असम के मुख्यमंत्री से की मुलाकातनई दिल्ली : (New Delhi) तृणमूल कांग्रेस (TMC) की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव (leader and Rajya...

Explore our articles