spot_img

Abhanpur : जिम के त्रिवेणी संगम में डूबने से मासूम बालक की मौत

अभनपुर : (Abhanpur)छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम में राज‍िम में आज मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक 9 वर्षीय मासूम बालक की डूबकर मौत हो गई है। बालक के शव को बरामद कर लिया गया है। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, मृतक बालक की पहचान खिलेश निषाद पिता प्रहलाद निषाद (उम्र 9 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नवापारा के लटर्रापारा का निवासी था। बालक खिलेश त्रिवेणी संगम के पानी में खेलने गया था इस दौरान वह अचानक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची, जिन्होंने शव को बाहर निकाला। बता दें कि कल से राजिम कुंभ मेला का आयोजन शुरू होने वाला है और आज यह घटना हो गई है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles