spot_img

Dehradun : दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, जनता के विश्वास और मोदी की गारंटी की विजय

देहरादून: (Dehradun)कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत केवल पार्टी की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की भी जीत है।

महाराज ने अपने बयान में इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की कुशल रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यह जीत अरविंद केजरीवाल की सरकार के भ्रष्टाचार और झूठ के खिलाफ दिल्ली की जनता की जीत है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से पूरी तरह से परेशान होकर उससे छुटकारा चाहती थी।

Doha : कतर की सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, तकनीकी खराबी के कारण हादसा

दाेहा : (Doha) खाड़ी देश कतर (Gulf nation of Qatar) के समुद्री क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हुआ, जब नियमित ड्यूटी पर तैनात...

Explore our articles