spot_img

Colombo : रूस की सेना में शामिल श्रीलंका के 59 नागरिकों की युद्ध में मौत

कोलंबो : (Colombo) रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में श्रीलंका के 59 नागरिकों की मौत हो चुकी है। यह सभी रूस की तरफ से लड़ाई लड़ते हुए मारे गए। श्रीलंका के विदेशमंत्री विजेता हेराथ (Sri Lankan Foreign Minister Vijitha Herath) ने आज संसद को यह जानकारी दी। डेली मिरर समाचार पत्र की खबर के अनुसार विपक्षी सदस्य एस श्रीधरन के एक प्रश्न के उत्तर में हेराथ ने कहा कि रूस की सेना में भर्ती श्रीलंका के 554 नागरिकों में से 59 की मौत 20 जनवरी तक हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि इस युद्ध में रूस और यूक्रेन के हजारों सैनिक मारे गए हैं। मॉस्को अपनी सेना में श्रीलंका ही नहीं, भारत और नेपाल के लोगों को भर्ती कर चुका है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles