spot_img

Mumbai : जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट का दमदार टीजर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) ‘पठान’ और ‘वेदा’ के बाद अभिनेता जॉन अब्राहम (actor John Abraham) जल्द ही दर्शकों के बीच नजर आएंगे। जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ का टीजर रिलीज हो गया है। लगभग एक मिनट के टीजर की शुरुआत विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक क्लिप से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि दुनिया के सबसे महान राजनयिक एक श्री कृष्ण और एक हनुमानजी थे। इसके बाद स्क्रीन पर जॉन अब्राहम की एंट्री होती है। इस फिल्म में जॉन मुख्य भूमिका में हैं, वह जेपी सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

इस टीजर में एक महिला बुर्का पहने हुए और खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए नजर आ रही है। फिर अगले ही पल जॉन अब्राहम उससे पूछताछ करते नजर आते हैं। जॉन उसे सच बताने के लिए कहता है। इसके बाद यह पता चला कि आईएसआई के लोग जॉन के पीछे पड़े हैं। इस पर वह कहते हैं, “ये पाकिस्तान है बेटा, आदमी हो या घोड़ा, सीधा नहीं चलता, हमेशा ढाई कदम चलता है।”

शिवम नायर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज होगी। ‘द डिप्लोमैट’ की कहानी, पटकथा और संवाद रितेश शाह ने लिखे हैं। फिल्म की छायांकन डिमो पोपोव ने किया है। फिल्म के संगीतकार ए.आर. रहमान है। गाने मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इसमें रेवती, कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जॉन अब्राहम के काम की बात करें तो इससे पहले वह ‘वेदा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में शर्वरी वाघ ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसलिए अब जॉन को अपनी आगामी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ से काफी उम्मीदें हैं। टीजर में दिखाई गई विदेश मंत्री जयशंकर की झलक को देखकर लगता है कि मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी तैयारी की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि रिलीज के बाद दर्शक इस फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles