spot_img

New Delhi : एग्जिट पोल पर बोले दिल्ली भाजपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, ‘आप-दा’ जा रही है और भाजपा आ रही है

नई दिल्ली: (New Delhi)दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने आज शाम यहां कहा कि दिल्ली की जनता ने अपना मन बना लिया है। वह इस बार दिल्ली में बदलाव और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है। हमारे कार्यकर्ताओं ने इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ पूरी निष्ठा से लड़ाई लड़ी है। मुझे पूरा विश्वास है कि ‘आप-दा’ जा रही है और भाजपा दिल्ली में सत्ता में आ रही है।

आज शाम को मतदान सम्पन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल के सर्वेक्षण नतीजे के बाद सचदेवा ने कहा कि ठंडी हवाओं के चलते जो मतदान सुबह सुस्त लग रहा था उसने 11 बजे धूप चढ़ते ही रफ्तार पकड़ी। देर शाम तक लाइनों में लगे मतदाताओं की आंखों में शासन व्यवस्था परिवर्तन की आस अभिलाषा साफ दिख रही थी।

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में आज केन्द्रीय मंत्रियों, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, सांसदों, पदाधिकारियों ने स्वयं सुबह मतदान किया और कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उसका नतीजा यह है कि शाम को सम्पन्न हुए मतदान का ट्रेंड और आंकड़े दोनों मिलकर बता रहे हैं कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीत रही है।

सचदेवा ने कहा कि पूरा चुनाव ही क्या कल रात तक अरविंद केजरीवाल एवं उनकी पूरी आम आदमी पार्टी दिल्ली में तनाव फैला कर मतदान को हल्का रखने का प्रयास करती रही लेकिन दिल्ली पुलिस एवं चुनाव आयोग अधिकारियों की सतर्कता के चलते मतदान संतोषजनक रहा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पूरा चुनाव प्रचार नकारात्मक रूप में चलाया वैसे ही आज मतदान के दिन भी अलग अलग क्षेत्रों में नकारात्मकता फैला कर मतदान प्रक्रिया को प्रदूषित करने का प्रयास किया। सचदेवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ओखला, सीलमपुर, ब्रहमपुरी जैसी जगहों पर मतदाताओं को उकसाने का प्रयास किया परन्तु सफल नहीं हो सके।

Rae Bareli : रायबरेली में प्रतापगढ़ के दो छात्रों की मौत

बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, एक छात्रा गंभीररायबरेली : (Rae Bareli) उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले (Rae Bareli district of Uttar Pradesh) में गुरुवार...

Explore our articles