spot_img

Palwal: पलवल को साफ और सुंदर बनाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कसर:गौरव गौतम

पलवल: (Palwal) प्रदेश सरकार में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले को स्वच्छता और सुंदरता के मामले में देश के अग्रणी जिलों में शामिल किया जाएगा। पलवल शहर में सौंदर्यकरण को लेकर चौक-चौराहों सहित ओवरब्रिज पर वॉल पेंटिंग का कार्य चल रहा है। पलवल जिला को साफ और सुंदर बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

खेल मंत्री गौरव गौरतम ने सोमवार को पलवल के बस स्टेंड से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके साथ उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नगर परिषद के सौजन्य से पलवल बस स्टेंड से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान में स्वयं मंत्री गौरव गौतम ने कचरे को एकत्रित कर टैक्टर-टॉलियों में डलवाकर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल को साफ-सफाई को लेकर लगातार समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर परिषद के कर्मचारियों को भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। वहीं शहर से कूड़ा उठाने के लिए 80 रिक्शा, 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 2 जेसीबी नगर परिषद को उपलब्ध करवाई गई हैं। पलवल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर निरंतर कार्य किए जा रहे है। इसके आलवा पलवल के सौंदर्यकरण को लेकर भी कार्य शुरू हो चुका है। इसकी शुरुआत आगरा चौक पर ओवरब्रिज पर महापुरुषों व ऐतिहासिक धरोहरों की चित्रकारी कर की जा रही है। शहर में बने ओवरब्रिज को वॉल पेंटिंग के माध्यम से सुंदर और आकर्षक बनाया जा रहा है। वहीं आने वाले दिनों पलवल के हर चौक-चौराहों पर वॉल पेंटिंग का कार्य करवाया जाएगा।

New Delhi : कांग्रेस नेताओं ने बजट को बताया गरीब विरोधी और आम जनता से कटा हुआ

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता की समस्याओं से कटा हुआ और गरीबों के हितों की...

Explore our articles