spot_img

Mumbai : शिवसेना (यूबीटी) स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेगी : संजय राऊत

मुंबई : (Mumbai) शिवसेना (यूबीटी) ने शुक्रवार को सूबे के सभी नगर निकाय चुनाव अपने बल पर लड़ने की घोषणा की है। यह शिवसेना यूबीटी के महाविकास आघाड़ी (Maha Vikas Aghadi) (मविआ) से अलग होने का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस नेता विजय बडेट्टीवार ने कहा कि अगर शिवसेना (यूबीटी) को अलग चुनाव लड़ना है तो स्पष्ट करें हम भी अपनी भूमिका उसी हिसाब से तय करेंगे।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राऊत (leader Sanjay Raut) ने आज कहा कि मुंबई नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी अपने बल पर मुंबई समेत 14 नगर निगमों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। राऊत ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है, इसलिए हम जी जान से चुनाव लड़ेंगे। संजय राऊत ने कहा कि इससे पहले नगर निगम चुनाव गठबंधन में नहीं लडे गए हैं। इसलिए सभी दलों को अपने बल पर चुनाव लड़ने की तैयारी करनी चाहिए।

कांग्रेस नेता विजय बडेट्टीवार (Congress leader Vijay Badettiwar) ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पराजय मिलने के बाद संजय राऊत निराशा में हैं। इसी वजह से राऊत इस तरह की बात कर रहे होंगे, लेकिन अभी तक इस बारे में स्पष्टता नहीं है। विजय वडेट्टीवार ने कहा कि हम गठबंधन के तौर पर मिलकर लड़ने को तैयार हैं, लेकिन अगर उन्होंने अलग लड़ने का फैसला लिया है तो यह उनका फैसला होगा, स्पष्टता मिलने के बाद ही कांग्रेस भी अपने बल पर नगर निकाय चुनाव लड़ेगी।

विधानसभा में महाविकास आघाड़ी की पराजय के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने अपनी भूमिका बदलने का संकेत दिया है। इसी वजह महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने मविआ से बाहर निकलने की घोषणा की है।

New Delhi : रक्षा बजट बढ़ने से भारत की रक्षा क्षमताओं को और मजबूती मिलेगी : राजनाथ सिंह

रक्षा सचिव ने रक्षा बजट में बढ़ोतरी को केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम बतायानई दिल्ली : (New Delhi) लोकसभा में रविवार को पेश केंद्रीय...

Explore our articles