spot_img

तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- कर्नाटक को दिवालिया होने की कगार पहुंचा कर्नाटक

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुंबई में कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। सूर्या ने कांग्रेस की आर्थिक नीतियों को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि कर्नाटक में वर्तमान कांग्रेस सरकार का मॉडल राज्य को वित्तीय संकट की ओर ले जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की आर्थिक नीतियों ने राज्य को दिवालियापन की कगार पर ला दिया है। उनके अनुसार, कांग्रेस सरकार की राजकोषीय अनुशासनहीनता के चलते कर्नाटक में करीब 12,000 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा हुआ है, जबकि पिछली भाजपा सरकार ने 20,000 करोड़ रुपए के अधिशेष के साथ बजट पेश किया था।

सूर्या ने मुंबई के एक कार्यक्रम में कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को मासिक भत्ता देने का वादा भी अधूरा है। उन्होंने यह दावा किया कि इस वादे के पूरा न होने से कर्नाटक की महिलाएं हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवकुमार ने भी सार्वजनिक रूप से राज्य में बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए धन की कमी स्वीकार की है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles