spot_img

Jayanagar : जयनगर दुष्कर्म और हत्याकांड के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सुकांत ने मांगा ममता का इस्तीफा

जयनगर : (Jayanagar) दक्षिण 24 परगना के जयनगर के कृपाखाली इलाके में चौथी कक्षा के एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भाजपा ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर कुलतली थाना चलो कार्यक्रम किया। दूसरी तरफ जयनगर के महिषमारी बाजार में ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रविवार को भाजपा ने जयनगर के महिषमारी बाजार में रैली निकाली। इस रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार, भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल, भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो व अन्य शामिल हुए। इस दौरान सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, पश्चिम बंगाल अब रेप कैपिटल बन गया है। पुलिस कुछ नहीं कर सकती, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनी हुई है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। … हम (लड़की के) परिवार के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक नौ साल की बच्ची लापता हो गई थी। बच्ची की हत्या के बाद भारी बवाल हुआ है। शुक्रवार रात जयनगर के महिषमारी इलाके में एक जलाशय से बच्ची का शव बरामद किया गया था। लोगों ने पुलिस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में देरी का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने घटना के तीन-चार घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

Explore our articles