spot_img

Colombo : श्रीलंका ने किसे चुना राष्ट्रपति, कल होगी तस्वीर साफ, पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

कोलंबो : श्रीलंका के लोगों ने आज किस उम्मीदवार को अपना नया राष्ट्रपति चुना, इसकी तस्वीर कल पूरी तरह साफ होगी। शाम चार बजे मतदान थम गया। इसके आधा घंटे बाद पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई है। श्रीलंका निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष आरएमएएल रत्नायके ने कहा कि पोस्टल बैलेट का परिणाम आधी रात से पहले आने की उम्मीद है।

श्रीलंका के समाचार पत्र डेली मिरर की खबर के अनुसार निर्वाचन आयोग ने इसे अब तक का सबसे शांतिपूर्ण चुनाव कहा है। श्रीलंका में आज सुबह सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई। साल 2022 के सबसे खराब आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला राष्ट्रपति चुनाव है। एक करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाताओं के लिए समूचे देश में 13,400 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए।

चुनाव में 38 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। वैसे मुख्‍य मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा (57) और वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके (56) के बीच माना जा रहा है। 75 वर्षीय विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था। आर्थिक मंदी के दौरान जन विद्रोह के बाद उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा। रानिल विक्रमसिंघे देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के अपने प्रयासों की सफलता के आधार पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। श्रीलंका के चुनाव विश्लेषकों का मानना ​​है कि 1982 के बाद से श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव के इतिहास में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।

Mumbai : रणवीर सिंह ने एफडब्ल्यूआईसीई के खिलाफ उठाया सख्त कदम

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता रणवीर सिंह और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (actor Ranveer Singh and the Federation of Western India Cine Employees)...

Explore our articles