spot_img

Sonbhadra : सोनभद्र में गैस सिलेंडर लदी ट्रक से कुचलकर राजगीर मिस्त्री की माैत

सोनभद्र : (Sonbhadra) शाहगंज थाना क्षेत्र में राबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर गैस सिलेंडर लदी ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार राजगीर मिस्त्री की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार बारसोत निवासी 41वर्षीय राकेश कुमार पुत्र राम प्रताप राजगीर मिस्त्री का काम करता था। शनिवार को दोपहर में वह शाहगंज बाजार आया था। घर का सामान लेकर वापस जा रहा था। तभी वह भुडकुडा रोड स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेकर जा रही ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पिछला टायर उसके ऊपर चढ़ गया जिससे कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने गैस सिलेंडर वाली ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया है।पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। मृतक राकेश को तीन लड़की ओर एक लड़का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Raipur : बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला

रायपुर : (Raipur) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) ने बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच स्पेशल समर ट्रेन चलाने का फैसला किया...

Explore our articles