spot_img

Howrah: नाबालिग छात्रा की गला दबा कर हत्या, आरोपित गिरफ्तारजयपुर थाना अंतर्गत

हावड़ा: हावड़ा जिले के जयपुर थाना अंतर्गत (Under Jaipur police station) के खारीगेरिया इलाके में एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़खानी करने के बाद अपराध छुपाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित का का नाम सुशांत दोलुई उर्फ बप्पा (21) है। नाबालिग से छेड़छाड़ के अपराध को छुपाने के लिए उसने नाबालिग का गला घोंट कर उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार को इलाके में एक पूजा समारोह का आयोजित किया जा रहा था। नाबालिग भी वहां गई थी। यहीं पर नाबालिग को सुशांत को नाबालिग के साथ पानी खरीदते हुए देखा गया था। इसके बाद से नाबालिग का पता नहीं चला। आखिरकार सोमवार सुबह ग्रामीणों को उसका शव मिला। नाबालिग के परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सुशांत का नाम सामने आया। पुलिस ने सुशांत को जब हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, तो सुशांत ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुशांत ने पुलिस को बताया कि सड़क पर जाते समय उसने नाबालिग को जबरन गले लगा लिया था। इस पर नाबालिग चिल्ला पड़ी। मामले का खुलासा होने के डर से सुशांत नाबालिग का गला दबा कर हत्या कर दी और उसके शव को एक खेत में रखकर मौके से फरार हो गया।

Auraiya : दोहरे हत्याकांड के आरोपित पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर विजिलेंस का शिकंजा

औरैया : (Auraiya) उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद (Uttar Pradesh's Auraiya district) के चर्चित नारायणपुर दोहरे हत्याकांड (high-profile Narayanpur double murder case) में आरोपित...

Explore our articles