spot_img

Mumbai : भिवंडी में मामूली विवाद में युवक की हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई : भिवंडी शहर के शांति नगर इलाके में मामूली विवाद की वजह से युवक की हत्या करने वाले आरोपित जावेद कलीम खान (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की छानबीन शांतिनगर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
पुलिस के अनुसार जावेद कलीम खान (29) और मोहम्मद अतीक एजाज अहमद अंसारी (28) दोनों न्यू आजाद नगर,शांति नगर में रहते थे। इन दोनों के बीच सोमवार रात को मामूली विवाद हुआ था। इसी वजह से जावेद ने अतीक पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया था। इस घटना में घायल अतीक का इलाज कलवा स्थित शासकीय अस्पताल में हो रहा था, लेकिन बुधवार को अतीक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शांति नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने आरोपित को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की छानबीन जारी है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles