spot_img

Mumbai : मामूली बात पर वृद्ध मां की कर दी हत्या, गिरफ्तार

मुंबई : महानगर के ग्रांट रोड इलाके में अपनी वृद्ध मां की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार किया है। युवक ने मामूली बात पर बुधवार की रात अपनी मां की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपित सुभाष (64 ) अपनी मां रमाबाई नाथू पिसाल (78 ) के साथ ग्रांट रोड इलाके के एक छोटे कमरे में रहता था। सुभाष की पत्नी उसे छोडक़र चली गई थी, इसलिए वह परेशान रहता था। युवक भाजी की दुकान पर काम कर अपनी आजीविका चलाता था। घर में मां के घरेलू काम करने से युवक की नींद खराब होती थी। इसी वजह से सुभाष ने बुधवार रात को अपनी मां रमाबाई की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles