spot_img

Mumbai : अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रही है। अनन्या के घर से खुशखबरी आई है। एक्ट्रेस पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।अनन्या पांडे मौसी बन गयी है। अनन्या की बहन अलाना पांडे ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।
कुछ महीने पहले अलाना और उनके पति इवोर मैक्रे ने खुशखबरी शेयर की थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। अलाना के मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अलाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और घोषणा की कि उन्हें एक बेटा हुआ है। इस वीडियो में अलाना अपने क्यूट बेबी बंप की झलक भी दिखा रही हैं। उनके वीडियो पर फैंस और कमेंट कर रहे हैं मशहूर हस्तियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई हैं। इस वीडियो पर अनन्या ने भी कमेंट किया है। अनन्या ने कमेंट की, “मेरा प्यारा बच्चा…मेरा भतीजा”।
अलाना, अनन्या की चचेरी बहन हैं। अलाना चंकी पांडे के भाई चिक्की पांडे की बेटी हैं। उन्होंने 2023 में बॉयफ्रेंड इवोर मैकक्रे से शादी की। उन्होंने अपने फैंस को ये खबर दी थी कि वो शादी के कुछ महीनों बाद मां बनेंगी। अलाना एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। तो आइवर एक फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर है। दोनों अमेरिका में रहते हैं। 2021 में, आइवर ने मालदीव में अलाना को प्रपोज किया। पिछले साल उन्होंने भारत आकर पारंपरिक तरीके से शादी की थी। उनकी शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

New Delhi : अजरबैजान से भगोड़े प्रभदीप सिंह का प्रत्यर्पण

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) (CBI) ने वांछित भगोड़े प्रभदीप सिंह का अजरबैजान (Prabhdeep Singh from Azerbaijan)...

Explore our articles