spot_img

Mumbai : आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला मुख्य सचिव

एक वर्ष का होगा कार्यकाल, नितीन करीर से कार्यभार संभाला

मुंबई : आईएएस अधिकारी सुजाता सौनिक को महाराष्ट्र के मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है और वह अब इस पद पर बैठने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव का पद भार पूर्व मुख्य सचिव नितीन करीर से ग्रहण कर लिया है। मुख्य सचिव के रूप में सुजाता सौनिक का कार्यकाल एक वर्ष का होगा और वे जून 2025 में सेवानिवृत्त होंगी।

सुजाता सौनिक 1987 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और उनके पति मनोज सौनिक भी राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं। नितीन करीर का मुख्य सचिव पद पर कार्यकाल मार्च में खत्म हो गया था। उन्हें इस पद पर तीन महीने उनका कार्यकाल बढ़ाकर रखा गया था, लेकिन आज सुजाता सौनिक की इस पद पर नियुक्ति कर दी गई है। सुजाता सौनिक की इस पद पर नियुक्ति के साथ यह पहली बार होगा जब पति-पत्नी दोनों राज्य के मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किए गए हों।

सुजाता सौनिक ने अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई चंडीगढ़ में की। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर्स किया है। इसके बाद वे अतिरिक्त मुख्य सचिव, कौशल विकास विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सलाहकार संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी रहे। वह पिछले तीन दशकों से प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं।

Cooch Behar : रोजगार, 15 लाख और काले धन को लेकर ममता ने पीएम माेदी पर बाेला हमला

कूचबिहार : (Cooch Behar) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (supremo Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...

Explore our articles