spot_img

Jhansi : निर्माणधीन मकान की छत से दुकान में घुसा चोर,घटना सीसीटीवी में कैद

झांसी : कोतवाली थाना क्षेत्र में छनियापुरा चौराहे पर स्थित कंफैक्नरी की दुकान में घुसे चोर ने नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी आज सुबह उस समय हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था और गुल्लक में रखे नकदी और कुछ गोल्ड का सामान गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं दुकानदार ने करीब ढाई तीन लाख का सामान चोरी होने की बात कही।

जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के छनियापुरा निवासी रविंद्र साहू की अंदर ओरछा गेट जाने वाले मार्ग पर कंफ्कशनरी ट्रेडर्स के नाम से केक आदि दुकान है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की रात रविंद्र दुकान बंद कर घर चला गया। आज सुबह जब दुकान खोलने आया तो देखा दुकान में रखा सारा सामन अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान की गुलक में रखी नकदी और दो गोल्ड के सामान सहित अन्य कीमती सामान गायब था। जब उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किए तो आया कि एक युवक सीसीटीवी में चेहरा न आ जाए इसके लिए तोलिया बांधे हुए दुकान की बगल में चल रहे निर्माणधीन बिल्डिंग के रास्ते से छत से दुकान में घुसा और सामान चोरी कर ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही दुकान मालिक ने बताया कि चोर करीब ढाई से तीन लाख की चोरी कर ले गए।

New Delhi : काजोल देवगन संबंधी व्यक्तित्व कंटेंट के सोशल मीडिया में इस्तेमाल पर हाई काेर्ट की राेक

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली उच्च न्यायालय की जस्टिस ज्योति सिंह की बेंच (Justice Jyoti Singh of the Delhi High Court) ने फिल्म...

Explore our articles