spot_img

Mumbai: कोल्हापुर जिले के कलंबा जेल में कैदी ने किया जेलर पर हमला, मामला दर्ज

मुंबई:(Mumbai) कोल्हापुर जिले में स्थित कलंबा जेल (Kalamba jail) में एक कैदी ने जेलर पर हमला कर दिया। इस घटना में जेलर भरत उत्तरेश्वर पाटिल घायल हो गए। जेल प्रशासन ने इस मामले की शिकायत राजवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है और मामले की छानबीन जारी है।

कलंबा जेल में सजायाफ्ता कैदी विवेक उर्फ सोन्या सोपान कालभोर सजा भुगत रहा है। सोमवार को कैदी विवेक कालभोर अपने रिश्तेदार से मिलने की मांग जेलर से कर रहा था। इसी बात को लकेर जेलर और कैदी में मामूली विवाद हुआ और कैदी ने जेलर पर हमला कर दिया। अन्य जेल कर्मियों ने तत्काल बीच बचाव किया लेकिन जेलर घायल हो गए । इस मामले में राजवाड़ा थाने में विवेक उर्फ सोन्या सोपान कालभोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles