spot_img

Ghaziabad : एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने रिटायर अध्यापक को लगाया एक लाख का चूना

ईद की खरीदारी के लिए बुजुर्ग गए थे एटीएम से रुपये निकालने

गाजियाबाद : मसूरी थाना क्षेत्र में ईद की खरीदारी के लिए बैंक से रुपये निकालने गए रिटायर अध्यापक को एक अनजान सख्स ने झांसे में लेकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख, 10 हजार रुपये निकाल लिए। ठग ने 50 हजार रुपये नगद तथा 60 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी की। रिटायर अध्यापक ने अपना एटीएम ब्लॉक कराते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

ग्राम पिपलैड़ा निवासी अरशद अली शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह मसूरी एनएच नौ एक्सिस बैंक के एटीएम मशीन से ईद की खरीदारी के लिये रुपये निकालने गये थे। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला मगर कार्ड से रुपये नहीं निकले तो वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने अध्यापक को बातों में उलझाकर हेर फेर करके उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और वहां से चला गया। अध्यापक भी वहां से अपने घर चले गए।

मगर वह उस समय चौके जब कुछ देर बाद ही फोन पर मैसेज आया तो पता चला कि उनके कार्ड से ऑनलाइन 60 हजार की शापिंग किसी पूरन सिंह निवासी गुड़गांव के नाम से की गई है। इसके साथ ही 10-10 हजार रुपये पांच बार में सिर्फ पांच मिनट में ही 50 हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित ने अपने बैंक में अपना खाता सीज कराकर पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।

Mumbai : हिंगोली में पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर, दो की मौत

मुंबई : (Mumbai) हिंगोली जिले में हिंगोली-रिसोड हाईवे पर सेनगांव (Sengaon on the Hingoli-Risod Highway) के पास रविवार तड़के पिकअप वाहन और बाइक की...

Explore our articles