spot_img

Mumbai: ठाणे में सीमेंट मिक्सर वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत, 6 घायल

मुंबई: (Mumbai) ठाणे के पास मुंब्रा इलाके (Mumbra area near Thane) में बीती रात एक सीमेंट मिक्सर वाहन पलट जाने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए हैं और सभी का इलाज कलवा स्थित शासकीय अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को देर रात एक सीमेंट मिक्सर वाहन अचानक सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए सम्राट नगर सोसाइटी में घुसकर पलट गया, जिससे सात लोग कुचल गए। सभी घायलों को कलवा स्थित शासकीय अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान रविवार तड़के नासिर शेख (14 वर्ष) की मौत हो गई। विशाल सोनावणे (25 वर्ष),आशिक इनामदार (15 वर्ष), प्रभाकर सालियान (48 वर्ष), अब्दुल वफ़ा (50 वर्ष), फरीद शेख (54 वर्ष) और आशा दधवाड (58 वर्ष) का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सीमेंट मिक्सर वाहन का चालक फरार हो गया है। मुंब्रा पुलिस स्टेशन की टीम फरार चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Explore our articles