spot_img

Chitrakoot : डांट से क्षुब्ध सगी बहनों ने कुएं में कूदकर दी जान

चित्रकूट : (Chitrakoot) राजापुर थाना क्षेत्र के नादिन कुर्मियान गांव में परिजनों की डांट से नाराज होकर दो सगी बहनोंं ने कुएं में छलांग लगा दी। घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से पुलिस ने दोनों शव रविवार को बरामद किए हैं। दोनों बहनें एक दिन पहले शनिवार को तड़के घर से अचानक लापता हुई थी़,जिनको दिन भर परिजन खोजते रहे। शाम को थाना में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। एएसपी, सीओ ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।

नादिन कुर्मियान निवासी ज्ञान सिंह की बेटी सोमवती (22) और अनामिका उर्फ खुशबू (18) शनिवार को घरवालों ने किसी बात पर डांट लगा दी थी। इससे नाराज होकर दोनों बहनें घर से चली गईं। दिन भर खोजने पर जब उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने शाम को थाने पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बहनों का बड़ा भाई दीपक सिंह शनिवार को तड़के करीब तीन बजे गांव के ही अजय सिंह के यहां चल रही रामायण में शामिल होने के बाद घर लौटा था। उस दौरान घर पर दोनों बहनें मौजूद थीं और जग रही थी। उसके सोने के बाद वह दोनों घर से चली गईं और अभी तक पता नहीं चला है।

रविवार सुबह करीब दस बजे घर से करीब सौ मीटर दूर कुएं में ग्रामीणों ने लापता बहनों के शव उतराते देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बहनों के शव कुएं से बाहर निकलवाए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके में पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया सगी बहनों ने परिजनों की डांट से नाराज होकर खुदकुशी की है, ऐसी जानकारी मिल रही है। फिर भी मामले की कई पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

Kathmandu : अदालत के अवमानना मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री शाह को उपस्थिति से छूट मिली

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (Prime Minister Balendra Shah) को अदालत की अवमानना से जुड़े मामले में उपस्थिति...

Explore our articles