spot_img

Himachal Lok Sabha elections : लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप की ओर भाजपा

शिमला : (Shimla) हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। हमीरपुर, मंडी, शिमला और कांगड़ा सीटों में भाजपा काफी आगे चल रही है और कांग्रेस कहीं मुकाबले में भी नहीं है। रूझान बता रहे हैं कि सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने निर्णायक बढ़त बना ली है और कांग्रेस उम्मीदवार मुकाबले में नहीं हैं। हॉट सीटों मंडी और हमीरपुर सीटों पर सबकी निगाहें लगी हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक मंडी में भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत 71 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस ने यहां पर पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह को उतारा है, लेकिन वह कंगना को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए। मंडी लोकसभा सीट पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का गृह संसदीय क्षेत्र है और इस सीट पर उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर थी। हमीरपुर सीट पर चार बार जीत दर्ज कर चुके भाजपा के अनुराग ठाकुर एक लाख 77 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के सतपाल रायजादा से हैं।

कांगड़ा सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजीव भारद्वाज दो लाख 47 हजार मतों से लीड दे रहे हैं। कांग्रेस के आंनद शर्मा काफी पिछड़ गए हैं। साल 2019 में भाजपा ने कांगड़ा सीट 4 लाख 77 हजार मतों से जीती थी। शिमला लोकसभा सीट पर भी भाजपा का जादू बरकरार है। भाजपा के सुरेश कश्यप 90 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के युवा विधायक विनोद सुल्तानपुरी भाजपा को टक्कर देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

आंकड़ें से यह साफ हो गया है कि भाजपा उम्मीदवार सभी चारों सीटों पर एक बार फिर परचम लहराएंगे।

Mumbai : आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में खुदरा महंगाई 4.6 फीसदी रहने का जताया अनुमान

मुंबई : (Mumbai) पश्चिम एशिया संकट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27(current fiscal year,...

Explore our articles