spot_img
HomeBalliaBallia : बलिया में सपा ने शुरू से ही बनाई बढ़त, सलेमपुर...

Ballia : बलिया में सपा ने शुरू से ही बनाई बढ़त, सलेमपुर में सपा-भाजपा में सांसें रोकने वाला मुकाबला

बलिया : (Ballia) लोकसभा चुनाव की मतगणना में बलिया और सलेमपुर का दिलचस्प आंकड़ा सामने आ रहा है। बलिया में जहां सपा शुरू से आगे चल रही है। वहीं,सलेमपुर में सांस रोक देने वाला मुकाबला जारी है।बलिया लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार सनातन पाण्डेय पहले राउंड से ही भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर से आगे चल रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक हुई मतगणना में सपा के सनातन पाण्डेय 160702 मत पाकर 25103 मतों से आगे थे। भाजपा के नीरज शेखर को 135572 मत अभी तक मिले हैं। यहां बसपा प्रत्याशी लल्लन सिंह यादव अभी तक महज 284400 मत ही हासिल कर सके हैं। बसपा का कमजोर प्रदर्शन भाजपा के लिए घातक साबित हो रहा है।

उधर, सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना में कभी भाजपा तो कभी सपा आगे हो रही है। पहले राउंड में सपा के रमाशंकर राजभर मामूली मतों से भाजपा के रविंदर कुशवाहा से आगे थे। अगले राउंड में भाजपा आगे हो गई। इसी तरह हर राउंड के भाजपा और सपा के बीच उठापटक जारी है। दोपहर तीन बजे तक भाजपा 321 मतों से आगे थी। भाजपा के रविंदर को अभी तक 196138 वोट हासिल हुई हैं। जबकि सपा के रमाशंकर राजभर को 195817 मत मिले हैं। इस करीबी मुकाबले की वजह से दोनों खेमों में समर्थकों की सांसें अटकी हुई हैं।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर