spot_img

Ranchi: झारखंड में एनडीए पांच और इंडी गठबंधन एक सीट पर आगे

रांची:(Ranchi) झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई । झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है, जबकि 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की काउंटिंग चल रही है। पोस्टल बैलेट के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है। पहले राउंड की गिनती में चार सीटों पर भाजपा को बढ़त दिखती मिल रही है। भाजपा करीब चार हजार वोट से आगे चल रही है।

रांची से भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ, गोड्डा से भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं। इंडी गठबंधन के प्रदीप यादव पीछे हैं। वहीं जमशेदपुर से भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो आगे चल रहे हैं। वहीं जेएमएम के समीर कुमार मोहंती पीछे हैं। पलामू से भाजपा के विष्णु दयाल राम को बढ़त मिली है। जबकि राजद उम्मीदवार ममता भुइंया पीछे चल रही है। राजमहल से जेएमएम के विजय हांसदा आगे हैं। कोडरमा से पहले चरण की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी आगे हैं।

New Delhi : सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने हासिल किया एशियाई खेल का प्रसारण अधिकार

नई दिल्ली : (New Delhi) एशियाई खेल 2026 के प्रसारण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (Sony Pictures Networks...

Explore our articles