spot_img

Imphal: मणिपुर पुलिस ने 17 लोगों को लिया हिरासत में

इंफाल:(Imphal) मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने राज्य के विभिन्न जिलों के संवेदनशील तथा दुर्गम इलाकों में सघन छापामारी तथा तलाशी अभियान चलाया। अभियान में भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के उल्लंघन के सिलसिले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-37 पर 214 वाहनों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर 74 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 99 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

Mumbai : फडणवीस से मिलीं सुनेत्रा पवार, सरकारी आवास वर्षा पर महायुति की हुई बैठक

मुंबई : (Mumbai) बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री...

Explore our articles