spot_img
Home latest Mahoba: वीर भूमि के लाल को आल्हा गायन में मिला बी ग्रेड

Mahoba: वीर भूमि के लाल को आल्हा गायन में मिला बी ग्रेड

0
406

महोबा:(Mahoba) आल्हा गायन से देश भर में ख्याति प्राप्त वाले नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार जितेंद्र कुमार चौरसिया को ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी छतरपुर (All India Radio Akashvani Chhatarpur) से बी ग्रेड मिला है। कलाकार की सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है। रविवार को कलाकार में सम्मान मिलने पर अपनी खुशी प्रकट की है।

नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार आल्हा गायन में पूरे देश में प्रसिद्ध है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यह ग्रुप देश में पहले स्थान पर रहा है। जितेंद्र कुमार चौरसिया को ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी छतरपुर से बुंदेली लोक गायन में बी ग्रेड मिला है। आकाशवाणी छतरपुर के निदेशक शंभूदयाल अहिरवार ने प्रमाण पत्र सौंपा है और कलाकार के उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं कलाकार ने संगीत शिक्षक अबोध सोनी को सफलता का श्रेय दिया है। साथी कलाकारों ने अपने सम्मान पाने वाले कलाकार का हौसला बढ़ाया है। आल्हा गायन कलाकार ने आकाशवाणी द्वारा बी ग्रेड पाकर जिले का नाम रोशन किया है।