spot_img
Homecrime newsLucknow: लखनऊ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Lucknow: लखनऊ में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

लखनऊ: (Lucknow) राजधानी लखनऊ (Capital Lucknow) में इंटौजा थाना क्षेत्र में रविवार की भोर में चेकिंग के दौरान पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ से चली गोली में एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी व उत्तरी ने बताया कि 22 मई को एक दुकान में सरेराह लूट की घटना हुई थी। इस मामले में की जांच एसओजी और थाना की पुलिस कर रही थी। दो बदमाशों के बारे में पता चला, तभी से इनकी तलाश की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो इसमें मुख्य बदमाश जिसका नाम आदिब है, को गोली लगी। उसके साथी रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके खिलाफ नौ मुकदमें दर्ज हैं। इन लोगों के पास से असलहा मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।आल्हा गायन में मिला बी ग्रेड

महोबा: आल्हा गायन से देश भर में ख्याति प्राप्त वाले नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार जितेंद्र कुमार चौरसिया को ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी छतरपुर (All India Radio Akashvani Chhatarpur) से बी ग्रेड मिला है। कलाकार की सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है। रविवार को कलाकार में सम्मान मिलने पर अपनी खुशी प्रकट की है।

नवरस म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार आल्हा गायन में पूरे देश में प्रसिद्ध है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यह ग्रुप देश में पहले स्थान पर रहा है। जितेंद्र कुमार चौरसिया को ऑल इंडिया रेडियो आकाशवाणी छतरपुर से बुंदेली लोक गायन में बी ग्रेड मिला है। आकाशवाणी छतरपुर के निदेशक शंभूदयाल अहिरवार ने प्रमाण पत्र सौंपा है और कलाकार के उज्जवल भविष्य की कामना की तो वहीं कलाकार ने संगीत शिक्षक अबोध सोनी को सफलता का श्रेय दिया है। साथी कलाकारों ने अपने सम्मान पाने वाले कलाकार का हौसला बढ़ाया है। आल्हा गायन कलाकार ने आकाशवाणी द्वारा बी ग्रेड पाकर जिले का नाम रोशन किया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर