spot_img

Kathmandu : नेपाल में संसद भवन के सामने विपक्षी दलों का प्रदर्शन, गृहमंत्री का इस्तीफा मांगा

काठमांडू : (Kathmandu) सहकारी घोटाला कांड में फंसे नेपाल के उपप्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री रवि लामिछाने (Nepal’s Deputy Prime Minister and Home Minister Ravi Lamichhane) के इस्तीफे की मांग करते हुए विपक्षी दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने शुक्रवार को संसद भवन के आगे विरोध प्रदर्शन किया।नेपाली कांग्रेस से जुड़े छात्र तथा युवा संगठनों के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संसद भवन के सामने गृहमंत्री रवि लामिछाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लामिछाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी जबरन संसद भवन के भीतर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इस क्रम में पुलिस के साथ झड़प होने की भी खबर है।

नेपाली कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन में शामिल तरूण दल के नेता सरीन घिमिरे ने बताया कि उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शन में पुलिस ने बल प्रयोग किया है। घिमिरे के मुताबिक पुलिस ने एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को नियंत्रण में लिया है। पुलिस लाठीचार्ज से दर्जनों प्रदर्शनकारियों को चोटें भी आई हैं। नेपाल विद्यार्थी संघ के नेता विवेक ठाकुर ने कहा कि गृहमंत्री के खिलाफ उन लोगों का प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक गृहमंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते।

Explore our articles