spot_img

Imphal: मणिपुर में सात हमलावर गिरफ्तार

इंफाल:(Imphal) मणिपुर के पाओना बाजार और थंगल बाजार इलाकों और उसके आसपास के क्षेत्रों में अज्ञात बदमाशों द्वारा नागरिकों पर हाल में किए गए हमलों के मामले में मणिपुर पुलिस (Manipur Police) ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि इन हमलों के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्वी जिलों के विभिन्न स्थानों से ऐसी घटनाओं में शामिल सात व्यक्तियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान खुमुकचम ब्रेनी सिंह (19) और आरके रोनीश सिंह (22) के रूप में की गई है। इनके अलावा पांच नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles