spot_img

New Delhi: पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी का आज तूफानी दौरा, चार चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली: (New Delhi) प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को पश्चिम बंगाल में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। सभी राजनीतिक दलों ने अन्य चरणों की तरह इसबार भी प्रचार कार्यों में पूरी ताकत झोंक दी है।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली जलेबी मैदान, भाटपारा में होगी। मोदी दोपहर 1.00 बजे हुगली में भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा हुगली के चिनसुराह में आयोजित की जाएगी। दोपहर में प्रधानमंत्री आरामबाग में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। यह जनसभा जंगलपारा के पुरसुरा आयोजित की जाएगी। मोदी शाम 4.00 बजे बिड़ला जाला ग्राउंड, हावड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

Mumbai : नई एक्शन थ्रिलर में दिखेगा सनी देओल का नया अंदाज

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता सनी देओल (Actor Sunny Deol) जल्द ही एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले...

Explore our articles