spot_img

Shimla: ठियोग में स्कॉर्पियो कार खाई में गिरी, 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

शिमला:(Shimla) ठियोग उपमण्डल में स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमारसेन के नरेल गांव निवासी क्रिस पुत्र राजेश के तौर पर हुई है। वह शिमला शहर के एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। हादसा शुक्रवार रात्रि नौ बजे के करीब फागू के जुब्बर में सम्पर्क मार्ग पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो संख्या एचपी64ए-5500 को क्रिस चला रहा था। स्कॉर्पियो में वह अकेला ही था। स्कॉर्पियो गड्योग शालोघाट की तरफ जा रही थी कि जुब्बर के पास क्रिस ने नियंत्रण खोया और कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचित किया गया। ठियोग पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे क्रिस को खून से लथपथ हालत में पाया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हादसे ने क्रिस के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इकलौते बेटे की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। भाई के यूं अचानक चले जाने पर माता-पिता और एक बहन बदहाल हैं।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles