spot_img

Mumbai: फड़णवीस के काफिले को काले झंडे दिखाने पर पांच को हिरासत में लिया

मुंबई:(Mumbai) धुले जिले में बुधवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) के काफिले को काला झंडा दिखाने के आरोप में शिरपुर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार को देवेंद्र फडणवीस धुले जिले के शिरपुर में एक सभा को संबोधित करने के बाद जलगांव जा रहे थे। अचानक उनके काफिले को शिरपुर के करवंद नाका पर प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए थे। देवेंद्र फडणवीस के काफिला को चले जाने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार यह सभी लोग आदिवासी और कोली समुदायों से थे और अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। उनका कहना था कि उनकी लंबे समय से मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। बाद में पुलिस ने पांचों लोगों को चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया।

Rohtak : रूस के फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘जोगई परिवार’

3 जुलाई से यारोस्लावल, रूस में शुरू होगा फिल्म फेस्टिवलरोहतक : (Rohtak) दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (Pt. Lakhmi...

Explore our articles