spot_img

New Delhi : अरविंदर सिंह लवली समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली : (New Delhi) कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह (former Congress State President Arvinder Singh Lovely) लवली समेत कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

शनिवार को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में अरविंदर सिंह लवली ने पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, पूर्व विधायक नसीब सिंह और नीरज बसोया, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के साथ भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि पार्टी के बैनर तले और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है। आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

Kathmandu : नेपाली नागरिक अमृत झा अभी भी ईरान की जेल में बंद

विदेशमंत्री खनाल पर रिहाई की गलत जानकारी देने का आरोपकाठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल (Nepal's Foreign Minister, Sisir Khanal) पर नेपाली...

Explore our articles