spot_img

Lucknow: योगी का खड़गे पर पलटवार, कहा- सनातन का अपमान कर रही कांग्रेस का जनता करेगी विसर्जन

लखनऊ: (Lucknow) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के भगवान राम पर दिए गए बयान पर गुरुवार को पलटवार किया। उन्होंने इसे सनातन परंपरा पर ठेस और अपमानित करने वाला बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम और शिव को एक-दूसरे का विरोधी बताने वाली कांग्रेस हमेशा बांटो और राज करो की नीयत से काम करती आई है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने शिव की आराधना की। भगवान शिव ने भी राम की उपासना की। राम और शिव अलग-अलग नहीं हैं। कांग्रेस लगातार सनातन को अपमानित करती है। भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की प्रवृत्ति है। खड़गे को कांग्रेसी संस्कार में जो प्राप्त हुआ है वही बात वे अपने भाषणों में कह रहे हैं। यह सब कांग्रेस के पतन की नई शुरुआत है। कांग्रेस का लोग विसर्जन करने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि खड़गे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भगवान शिव और राम को लेकर अपनी टिप्पणी की थी। खड़गे ने कांग्रेस उम्मीदवार शिवकुमार डहरिया की तुलना भगवान शिव से की। उन्होंने कहा था कि डहरिया राम के साथ समान रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं, क्योंकि ‘वह शिव हैं’। उन्होंने कहा कि मेरा नाम भी मल्लिकार्जुन है, यानी मैं भी शिव हूं। आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन नाम का एक ज्योतिर्लिंग भी है। उनके भगवान राम और शिव पर दिए इस बयान ने सियासी तूल पकड़ लिया है।

New delhi : एयर इंडिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर खोला ‘महाराजा लाउंज’

नई दिल्‍ली : (New Delhi) टाटा समूह कै स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड‍्डे (Indira Gandhi International Airport)पर...

Explore our articles