spot_img
Home crime news Fatehabad : साइबर ठगी : कॉल डिस्कनेक्ट करते ही सेलरी अकाऊंट से...

Fatehabad : साइबर ठगी : कॉल डिस्कनेक्ट करते ही सेलरी अकाऊंट से हजारों रुपये गायब

0
348

फतेहाबाद : जिले के टोहाना उपमंडल के गांव बलियाला निवासी एक व्यक्ति बुधवार को साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई कॉल को डिस्कनेक्ट करते ही उसके सैलरी अकाऊंट से से 47545 रुपये उड़ गए। इस पर पीडि़त व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस बारे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बलियाला निवासी ईश्वर चन्द ने कहा है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उक्त व्यक्ति अपने आप को उसका जानकार कहकर बातें करता रहा। कुछ देर बाद उसने फोन काट दिया। जब उसने फोन काटा तो उसके मोबाइल पर उसके सैलरी अकाऊंट से 47 हजार 545 रुपये कटने का मैसेज आया। इस पर उसने उक्त व्यक्ति को कई बार फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। ईश्वर चंद ने कहा कि उसने सैलरी अकाऊंट बारे किसी को जानकारी नहीं दी, इसके बावजूद उसके खाते से 47 हजार 545 रुपये कट गए है। इस पर पहले उसने अपने स्तर पर उक्त व्यक्ति की तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो उसने अपने साथ हुई धोखाधड़ी बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में सदर टोहाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।