spot_img

Mumbai : सिल्वर स्क्रीन पर लगातार असफलता के बाद एक्ट्रेस अब वेब सीरीज में आएंगी नजर

मुंबई : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई एक्टर और एक्ट्रेस को मौके दिए। भाग्यश्री, स्नेहा उलाल, ज़रीन खान से लेकर डेज़ी शाह तक, इन अभिनेत्रियों ने सलमान की फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया। इनमें से एक नाम बॉलीवुड की एक ऐसी दिग्गज हस्ती से जुड़ा है जो अपनी बुलंद आवाज, दमदार अभिनय से दर्शकों पर छाए रहते हैं और राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़े हुए हैं।

एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म से सिने इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर जैसे एक्टर्स के साथ सिल्वर स्क्रीन शेयर की। अब एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज ”हीरामंडी” में नजर आएंगी।

यह एक्ट्रेस है बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी ने 2010 में ”दबंग” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सोनाक्षी की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ”रावड़ी राठौड़” में भी काम किया और यह फिल्म सुपरहिट रही। हालांकि, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ”जोकर” बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने ”सन ऑफ सरदार” और ”दबंग 2” के जरिए हिट फिल्में दीं।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्में

2013 से 2022 तक सोनाक्षी सिन्हा ने हमेशा की तरह कई फिल्मों में काम किया। कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई नहीं कर पाई। इनमें से कुछ फिल्मों में उनके काम को सराहा गया। फिल्म ”आर राजकुमार” बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करने में सफल रही, जबकि फिल्म ”दबंग-3” 2019 में सेमी-हिट रही। फिल्म ”डबल एक्सएल” सोनाक्षी की आखिरी रिलीज फिल्म थी। सोनाक्षी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। उसके बाद उनकी कोई फिल्म नहीं आई।

डेटिंग की अफवाहें

अपने प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा अपने लव अफेयर को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहीं। ऐसी अफवाह थी कि वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अर्जुन ने सोनाक्षी के साथ फिल्म ”तेवर” में काम किया था। हालांकि कहा जाता है कि इनका अफेयर ज्यादा समय तक नहीं चल सका। फिलहाल एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के अपने को-स्टार जहीर इकबाल के साथ रिलेशनशिप में होने की चर्चा है। जहीर और सोनाक्षी ने फिल्म डबल एक्सएल में काम किया था। अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जाता था।

सोनाक्षी सिन्हा अब संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में वह फरीदन का किरदार निभाएंगी। चूंकि इस वेब सीरीज में कई कलाकार हैं तो फैंस इस बात पर ध्यान दे रहे हैं कि क्या सोनाक्षी अपने काम की छाप छोड़ पाएंगी।

इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज ”दहाड़” में काम किया था। इस वेब सीरीज में सोनाक्षी के काम की सराहना की गई। इस वेबी सीरीज को दर्शकों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इसके बाद सोनाक्षी वेब सीरीज ”हीरामंडी” में नजर आएंगी।

Mumbai : ‘अल्फा’ विवाद पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता बॉबी देओल (Actor Bobby Deol) ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ कथित अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते...

Explore our articles