spot_img

New Delhi : दक्षिणी भारत में भाजपा रचेगी इतिहासः राजीव चंद्रशेखर

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव का पहला और दूसरा चरण भाजपा के लिए बहुत अच्छा रहा है। विशेषकर दक्षिण भारत में लोगों का अच्छा समर्थन मिला है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बहुत अच्छा प्रदर्शन हुआ है और आने वाले हफ्तों में तेलंगाना में और आंध्र प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन निश्चित रूप से ऐतिहासिक होने वाला है। विशेष रूप से केरल और तमिलनाडु में 4 जून को एक इतिहास रचा जाएगा।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस पर दोहरा और चयनात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लूट और झूठ कांग्रेस की पहचान बन गई है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा संवैधानिक संशोधन किये और हम पर आरोप लगाती है। कांग्रेस की रणनीति वीडियो से छेड़छाड़ कर झूठ फैलाने की है। अमित शाह ने ये भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी से आरक्षण लेकर मुसलमानों को दे रही है। कांग्रेस धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है, भले ही यह संविधान के खिलाफ है।

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने प्रज्वल रेवन्ना के बारे पूछे जाने पर कहा कि इस मामले में आपराधिक जांच चल रही है। पुलिस के पास शक्तियां हैं, पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए। देश के कानून को अपना काम करने दें। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि इतने लंबे समय तक कर्नाटक सरकार क्यों चुप बैठी रही? चुनाव में इस मुद्दे को क्यों लाया गया, इससे जुड़े कई सवाल हैं, जिन्हें पूछे जाने की आवश्यकता है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में मॉडर्न डाइग्नोस्टिक की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सर्विस देने वाली कंपनी मॉडर्न डाइग्नॉस्टिक (Modern Diagnostic & Research Centre, a company providing pathology and...

Explore our articles