spot_img

Mahoba : दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार किया, बारात लौटी

महोबा : जनपद में शुक्रवार की देर रात को जयमाला के बाद सात फेरों के समय दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि जिससे कन्या पक्ष नाराज हो गया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।

जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के कैमाहा निवासी कन्या की शादी मध्य प्रदेश की छतरपुर जनपद के नौगांव थाना क्षेत्र के पनपुरा गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। गांव में बारात आने के बाद विवाह से जुड़ी अन्य रस्में हुईं। सात फेरों की रस्म चल रही थी, उसी समय दूल्हे ने दुल्हन की बुआ के साथ छींटाकशी कर दी, जिससे कन्या पक्ष आग बबूला हो गया। वहीं, दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद चल रही फेरों की रस्मों को रोक दिया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

श्रीनगर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि कन्या पक्ष की तहरीर पर दूल्हे को हिरासत में लिया है। वर और वधू के दोनों पक्ष को बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन कन्या शादी को तैयार नहीं हुई। इसके बाद बारात बिना दूल्हे के वापस अपने घर लौट गयी।

Explore our articles