spot_img

Raipur: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने की पूर्व जनपद सदस्य एवं कांग्रेस नेता की हत्या

रायपुर :(Raipur) बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटली में बीती देररात नक्सलियों ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोडियामी की हत्या कर दी। पूर्व जनपद सदस्य की हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस का कहना है कि सशस्त्र बल की टुकड़ी घटनास्थल पर भेजी गई है।

नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में छह साल पहले जोगा के बेटे हरीश पोडियामी को जनदालत में मां और पिता के सामने मार डाला था । जोगा पोडियामी की पत्नी वर्तमान में जनपद सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार कांग्रेस नेता जोगा रात को घर में सो रहे थे। अचानक 20-30 नक्सलियों ने घर पर धावा बोला और उन्हें उठा ले गए और धारदार हथियार से हत्या कर दी।

नक्सलियों ने पोटाली सीएएफ कैंप से 500 मीटर दूर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। नक्सलियों ने जोगा पर पुलिस की मदद करने और भाजपा के लिए प्रचार करने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भी नक्सलियों ने जोगा पोडियाम को कई बार जान से मारने की चेतावनी दी थी।

Bengaluru : चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी

बेंगलुरु में आरसीबी खेलेगी अपने 5 मैचबेंगलुरु : (Bengaluru) बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Bengaluru's M. Chinnaswamy Stadium) एक बार फिर क्रिकेट मैचों की...

Explore our articles