वाराणसी : प्रदेश के पूर्व मंत्री और शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने ‘नमो युवा चौपाल’ में कहा कि वर्ष 2014 से पहले ये कहा जाता था कि वाराणसी में गन्दगी का अम्बार है, परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की यहां से शुरुआत की। आज वाराणसी भारत के टूरिस्टों की पहली पसंद बन चुका है।
वाराणसी लोकसभा अन्तर्गत शहर दक्षिणी विधानसभा के एक होटल में मंगलवार को आयोजित ‘नमो चौपाल’ में विधायक ने युवाओं और मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साह जमकर बढ़ाया।
डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के बनने के बाद काशी के ढांचागत विकास में अभूतपूर्व परिवतन हुआ है। चाहे वो सड़क हो या पार्किंग,स्मार्ट स्कूल सभी विकास कार्य अब पूर्ण रूप से काशी के समृद्धि,भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब बारी हम काशी वासियों की है। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाकर इतिहास बनाया जाए।
क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा संदीप केशरी ने फर्स्ट टाइम वोटरों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। ताकि काशी से अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रिकॉर्ड मतों जीत सुनिश्चित हो। केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है,उसे पूरा करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रियांशु तिवारी और मंडल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला। चौपाल का संचालन करते हुए महानगर महामंत्री ओम तिवारी ने युवा मतदाताओं को वोट की ताकत से भारत को विश्व गुरु बनाने व विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प की पूर्ति में अपना योगदान देने की अपील की।
धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मिलन केशरी ने किया। चौपाल में क्षेत्रीय पार्षद संजय केसरी,श्रवण गुप्ता, आशुतोष सिंह मोनू, मनीष गुप्ता, गगन मिश्रा, महानगर उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, तिरूपति मिश्रा, दीपक पांडेय,अभिषेक सेठ,मनीष गुप्ता,दीपक गुप्ता,संतोष सोलापुरकर आदि मौजूद रहे।


